अर्दोग़ान ने किया अपनी जीत का एेलान
Jun २५, २०१८ ०४:०३ Asia/Kolkata
तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति ने सोमवार की सुबह घोषणा की है कि वे राष्ट्रपति चुनावों में जीत गए हैं।
फ़ार्स न्यूज के अनुसार रजब तैयब अर्दोग़ान का कहना था कि तुर्की की जनता ने उन्हें फिर अपना राष्ट्रपति चुन लिया है। हालांकि उनका कहना था कि यह अनआधिकारिक बयान है। अर्दोग़ान ने चुनाव में जनता की भारी उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमन चुनाव में उनकी जीत, लोकतंत्र की जीत है। तुर्की के राष्ट्रपति का कहना था कि इन चुनावों में जनता की भागीदारी 90 प्रतिशत रही।
तुर्की में रविवार 24 जून को संसद तथा राष्ट्रपति पद के लिए एकसाथ चुनाव कराए गए थे। तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे से अर्दोग़ान ने अपनी जीत का एेलान कर दिया है।
टैग्स