यूएई ने किया अलहुदैदा पर सैन्य कार्यवाही बंद करने का एलान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65819-यूएई_ने_किया_अलहुदैदा_पर_सैन्य_कार्यवाही_बंद_करने_का_एलान
यमन की अलहुदैदा बंदरगाह पर क़ब्ज़ा करने के उद्देश्य से आरंभ किये गए युद्ध को अब सऊदी अरब के एक घटक ने बंद करने की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१८ १२:११ Asia/Kolkata
  • यूएई ने किया अलहुदैदा पर सैन्य कार्यवाही बंद करने का एलान

यमन की अलहुदैदा बंदरगाह पर क़ब्ज़ा करने के उद्देश्य से आरंभ किये गए युद्ध को अब सऊदी अरब के एक घटक ने बंद करने की घोषणा की है।

यमन पर हमला करने वाले सऊदी गठबंधन के एक मुख्य सदस्य संयुक्त अरब इमारात ने एलान किया है कि राजनैतिक वार्ता को आगे बढ़ान के उद्देश्य से यमन की अलहुदैदा बंदरगाह के विरुद्ध कार्यवाही को अस्थाई रूप में रोकी जा रही है।

सऊदी गठबंधन ने अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस के खुले समर्थन से यमन की महत्वपूर्ण बंदरगाह अलहुदैदा पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से व्यापक आक्रमण आरंभ किया था।  इस हमले में यमनी पक्ष से भारी क्षति उठाने के बाद अब यूएई ने एलान किया है कि राजनैतिक वार्ता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हमले को रोका जा रहा है।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार यूएई सरकार के एक मंत्री "अनवार क़रक़ाश" ने ट्वीट किया है कि यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष प्रतिनिधि "मार्टिन ग्रिफथ्स" के प्रयासों को सफल बनाने के उद्देश्य से अस्थाई रूप से अलहुदैदा पर आक्रमण को रोका जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष प्रतिनिधि ने पश्चिमी यमन की अमानवीय स्थिति का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी है कि अलहुदैदा को लेकर हो रही झड़पों के बहुत ही भयंकर परिणाम सामने आएंगे।