यमनी सेना की ज़बरदस्त कार्यवाही, पूरी सऊदी टुकड़ी तबाह
यमनी सेना ने उत्तरी प्रांत अलजौफ़ में सऊदी सैन्य गठबंधन की एक सैन्य टुकड़ी को तहस नहस कर दिया।
समाचारों में कहा गया है कि यमनी सेना ने अलजौफ़ प्रांत में सऊदी गठबंधन की एक सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया जिसके परिणाम में तीन सैन्य वाहन तबाह हो गये और उसमें सवार सभी सऊदी गठबंधन सैनिक मारे गये।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने दक्षिणी प्रांत लहज में भी सऊदी सैन्य गठबंधन के ठिकानों पर मीज़ाइल हमले किए हैं।
दक्षिणी अलहुदैदा प्रांत के अलफ़ाज़ा क्षेत्र में यमनी सेना की ज़बरदस्त कार्यवाही में सऊदी गठबंधन में शामिल कई सैनिक घायल हो गये और उनकी प्रगति रुक गयी।
दूसरी ओर सूचना है कि स्वीडन सरकार के विशेष दूत पीटर सिमोन बी ने सनआ में यमन की सर्वोच्च राजनैतिक परिषद के राष्ट्रपति मेहदी अलश्शात से मुलाक़ातक और राजनैतिक वार्ता के उद्देश्य से अपने देश की मेज़बानी की घोषणा की है। (AK)