यमन वर्ल्डकप 2018 में विश्व समुदाय से भाग लेने की अपील
सोशल मीडिया पर हैशटैग "यमन में वर्ल्डकप" ट्रैंड कर रहा है। इस हैशटैग के ज़रिए सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि विश्व समुदाय का ध्यान यमन में हो रहे भयानक अत्याचारों और निर्दोषों के जनसंहार की ओर खींचें।
ग़ौरतलब है कि रूस में फ़ीफ़ा वर्ल्डकप 2018 चल रहा है और विश्व समुदाय का ध्यान वर्ल्डकप की ओर होने का लाभ उठाकर सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात यमन में निर्दोष जनता का नरसंहार कर रहे हैं और भयानक युद्ध अपराध अंजाम दे रहे हैं।
यमन की अत्याचार ग्रस्त जनता के जनंसहार की ओर दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींचने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर "यमन में वर्ल्डकप" हैशटैग बनाया है, जिसने ट्वीटर पर एक तूफ़ान बर्पा कर दिया है।
लोग इस "यमन में वर्ल्डकप" हैशटैग के तहत सऊदी अरब और उसके घटकों के अत्याचारों की निंदा कर रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र संघ एवं दुनिया भर के देशों से यमन की जनता के जनसंहार को रुकवाने की अपील कर रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुनिया भर के लोगों से अपील की है कि इस हैशटैग के ट्रैंड में भाग लेकर मध्यपूर्व के सबसे ग़रीब देश की जनता के जनसंहार को बंद कराने में भूमिका निभाएं।
ग़ौरतलब है कि रूस में फ़ीफ़ा वर्ल्डकप के शुरू होते ही सऊदी अरब और यूएई ने मंसूर हादी के लड़ाकों की मदद से यमन की लाइफ़ लाइन समझे जाने वाले अल-हुदैता पोर्ट पर व्यापक एवं बर्बर हमले शुरू कर दिए। msm