यमन को हमलावरों का क़ब्रिस्तान बना देंगेः अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65989-यमन_को_हमलावरों_का_क़ब्रिस्तान_बना_देंगेः_अंसारुल्लाह
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी-अमरीकी गठबंधन के सैनिकों के विरुद्ध हमले तेज़ करने के लिए देश की सेना और स्वयं सेवी बलों की तत्परता की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०१८ १९:४१ Asia/Kolkata
  • यमन को हमलावरों का क़ब्रिस्तान बना देंगेः अंसारुल्लाह

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी-अमरीकी गठबंधन के सैनिकों के विरुद्ध हमले तेज़ करने के लिए देश की सेना और स्वयं सेवी बलों की तत्परता की घोषणा की है।

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह की वेबासाइट के अनुसार मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने शुक्रवार की शाम फ़ेसबुक पर अपने पेज पर लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय पक्षों ने जनता की क्रांति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से हमला किया है किन्तु उन्हें सभी मंच पर यमनियों की व्यापक उपस्थिति का सामना है और उन्होंने कभी यह सोचा भी नहीं था कि उन्हें यमनी जनता के इस प्रकार के प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा।

अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा कि हमलावरों को समझ में आ गया है कि युद्ध द्वारा यमनी जनता को कमज़ोर नहीं किया जा सकता बल्कि इसके विपरीत उसकी शक्ति में वृद्धि होगी।

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि यमन पर हमला करने वाले पक्ष जनता का जनसंहार और यमनी राष्ट्र का खून बहाने से रोकने का प्रयास करने के बजाए यमन में अपनी परिणामहीन नीतियां जारी रखे हुए हैं।

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने सऊदी-अमरीकी हमलावर सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग इस समय एक राष्ट्र, क्रांति और राष्ट्रीय उमंगों के मुक़ाबले में खड़े हैं, बेहतर है कि अपनी पुरानी ग़लतियों से पाठ सीखते हुए जितनी जल्दी हो सके यमनी जनता का जनसंहार रोक दें।

सऊदी अरब ने अमेरिका, संयुक्त अरब इमारात और कुछ दूसरे देशों के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन के खिलाफ युद्ध आरंभ किया था जो अब तक जारी है।

साथ ही सऊदी अरब ने निर्धन देश यमन का हवाई, ज़मीनी और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है जिससे यमनी जनता को विभिन्न समस्याओं का भारी सामना है और सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में अब तक 14 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।

ज्ञात रहे कि यमनी जनता के साहसिक प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब और उसके घटक अब तक अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सके हैं। (AK)