इस तरह इस्राईली सेना डरती है गज़्ज़ा पर ज़मीनी हमले से!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66025-इस_तरह_इस्राईली_सेना_डरती_है_गज़्ज़ा_पर_ज़मीनी_हमले_से!
इस्राईल के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि सेना के वरिष्ठ अफसरों ने उच्चाधिकारियों को बताया है कि उन्हें गज़्ज़ा पट्टी पर ज़मीनी हमले में रुचि नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१८ ०९:१२ Asia/Kolkata
  • इस तरह  इस्राईली सेना डरती है गज़्ज़ा पर ज़मीनी हमले से!

इस्राईल के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि सेना के वरिष्ठ अफसरों ने उच्चाधिकारियों को बताया है कि उन्हें गज़्ज़ा पट्टी पर ज़मीनी हमले में रुचि नहीं है।

फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार, इस्राईल के शिक्षा मंत्री नेफ्ताली बेन्त ने हीब्रू भाषा के समाचार पत्र " मआरियो " से एक वार्ता में कहा है कि गज़्ज़ा पट्टी के  खिलाफ ज़मीनी हमले से इन्कार की अस्ल वजह यह है कि इस्राईली सैन्य अफसर फिलिस्तीनी लड़ाकों से सीधे भिड़ना नहीं चाहते। 

इस्राईल के शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि फिलिस्तीन के सशस्त्र लड़ाके सुरंगों की मदद से यहूदी बस्तियों तक पहुंच गये तो बड़ी संख्या में लोगों को मारेंगे और यह इस्राईल के लिए बड़ी त्रासदी होगी। 

ज़ायाोनी शिक्षा मंत्री ने बल दिया कि सेना के पास, यहूदी बस्तियों में रहने वालो ंकी सुरक्षा की कोई योजना नहीं है। 

इस से पहले ज़ायोनी शासन के वित्तमंत्री मूशे कहलून  ने भी गज़्ज़ा पट्टी पर ज़मीनी हमले का विरोध करते हुए कहा था कि गज़्ज़ा पर ज़मीनी हमले की दशा में इस्राईली सेना को भारी मूल्य चुकाना पड़ेगा। 

इस्राईल ने सन 2006 से गज़्ज़ा पट्टी की पूरी तरह से घेराबंदी कर रखी है। (Q.A.)