सीरिया, दरआ के कई क्षेत्रों पर सेना का नियंत्रण, आतंकी फ़रार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66143-सीरिया_दरआ_के_कई_क्षेत्रों_पर_सेना_का_नियंत्रण_आतंकी_फ़रार
दरआ प्रांत की तफ़स बस्ती में सशस्त्र गुटों के साथ होने वाले समझौते के बाद सीरिया की सेना ने दरआ प्रांत के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र के कई क्षेत्रों और पहाड़ियों पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ११, २०१८ १६:०३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, दरआ के कई क्षेत्रों पर सेना का नियंत्रण, आतंकी फ़रार

दरआ प्रांत की तफ़स बस्ती में सशस्त्र गुटों के साथ होने वाले समझौते के बाद सीरिया की सेना ने दरआ प्रांत के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र के कई क्षेत्रों और पहाड़ियों पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने बुधवार को घोषणा की है कि सीरिया की सेना ने दरआ प्रांत के क्षेत्र से फ़्रांस निर्मित दो बहुत ही आधुनिक ऐन्टी टैंक हथियार ज़ब्त किए हैं। यह 112 एमएम का एपीआईएलएएस का मीज़ाइल कहलाता है।

फ़्रांस की जीआईएटी इंडस्ट्रीज़ द्वारा निर्मित दो ऐन्टी टैंक एपीआईएलएएस नज़र आ रहे हैं। जीआईएटी इंडस्ट्रीज़ फ़्रांस की हथियार बनाने वाली सरकारी कंपनी है।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार पश्चिमी दरआ के सहम अलजौलान क्षेत्र में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी की। दरआ के बहुत से क्षेत्रों के स्वतंत्र होने के बाद पलायनकर्ता अपने अपने घरों को लौट रहे हैं।

सीरिया के सैन्य सूत्रों ने बताया है कि सेना ने इदलिब प्रांत के उपनगरीय क्षेत्र जिस्रे शुग़ूर, अलबशीरिया और मुहम्बल शहर में मौजूद आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। 

बताया जाता है कि इदलिब प्रांत में दाइश और नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के बीच भीषण झड़पें हो रही हैं। 

ज्ञात रहे कि सीरिया में वर्ष 2011 से सऊदी अरब, अमरीका और उसके घटकों के समर्थन प्राप्त आतंकवादियों के व्यापाक हमलों संकट शुरु हुआ जिसका मुख्य लक्ष्य ज़ायोनी शासन के हित में क्षेत्रीय हालात करना था किन्तु सीरिया की जनता और सरकार के प्रतिरोध के कारण आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचा है। (AK)