यमन, सऊदी बमबारी में कई हताहत व घायल
Jul १३, २०१८ १३:४५ Asia/Kolkata
यमन पर सऊदी अरब के ताज़ा हवाई हमलों में तीन आम नागरिक मारे गये हैं।
पश्चिमी यमन के अलहुदैदा प्रांत के शहर ज़ुबैद पर हमलावर सऊदी गठबंधन की बमबारी में तीन आम नागरिक हताहत और एक अन्य घायल हो गये।
अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने पूर्वोत्तरी सनआ के क्षेत्र नेहम पर भी बमबारी की है। अलहुदैदा पर्त के शहर दुरैहमी पर भी सऊदी युद्धक विमानों ने छह स्थान पर बमबारी की।
सादा प्रांत के क्षेत्र राज़िख़ और मंबह पर सऊदी तोपख़ानों की गोलाबारी में भी कई यमनी नागरिक घायल हुए हैं। (AK)
टैग्स