सऊदी युवारज की अरबपति राजकुमार से हुई दोस्ती!!
सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार रह चुके सऊदी अरब के सबसे बड़े उद्योगपति राजुकमार वलीद बिन तलाल के बीच दोस्ती हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के सत्ता में आने के बाद, उनके आदेश पर इस देश के लगभग 200 राजकुमारों और अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। गिरफ़्तार किए गए राजकुमारों में एक बड़ा नाम था सऊदी अरब के अरबपति राजकुमार वलीद बिन तलाल का, जिनकी गिरफ़्तार को लेकर पूरी दुनिया के राजनीतिक और मीडिया हलकों चर्चा रही, लेकिन अब ख़बरें हैं कि बिन सलमान और तलाल के बीच गहरी दोस्ती हो गई है।
अरब न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, आले सऊद शासन के युवराज और अरबपति राजकुमार वलीद बिन तलाल के बीच हाल में मुलाक़ात हुई है और दोनों ही राजकुमारों ने निजी क्षेत्र के भविष्य और सऊदी अरब की 2030 नामक परियोजना की सफलता को लेकर चर्चा हुई। इस ख़बर पर उस समय मुहर लग गई जब स्वयं वलीद बिन तलाल ने 12 जुलाई को अपने ट्वीटर एकउंट पर एक ट्वीट किया कि “मेरे लिए यह एक गर्व की बात है कि मैंने अपने भाई और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात की और देश के आर्थिक मामलों और निजी क्षेत्र के भविष्य सहित 2030 परियोजना पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं बिन सलमान की 2030 परियोजना के समर्थकों में से एक सबसे बड़ा समर्थक हूं।”
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अध्यक्षता वाली तथाकथित भ्रष्टाचार निरोधक कमेटी ने इस देश के 200 से अधिक राजकुमारों, मंत्रियों और पूर्व अधिकारियों को गिरफ़्तार कर लिया था। गिरफ़्तार किए गए लोगों में से कुछ को भारी रक़म वसूलने के बाद रिहा किया गया है। सऊदी अरब के सबसे बड़े उद्योगपति माने जाने वाले वलीद बिन तलाल भी उन्हीं लोगों में शामिल थे जिन्होंने अपनी रिहाई के बदले सऊदी युवराज को सबसे अधिक पैसे दिए थे। (RZ)