डाॅलर का मुक़ाबला अपनी करेंसी से करेंगेः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66215-डाॅलर_का_मुक़ाबला_अपनी_करेंसी_से_करेंगेः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि डाॅलर से मुक़ाबला करने का एकमात्र तरीक़ा यह है कि व्यापार में अपनी स्थानीय मुद्राओं का प्रयोग किया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०१८ १२:५२ Asia/Kolkata
  • डाॅलर का मुक़ाबला अपनी करेंसी से करेंगेः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि डाॅलर से मुक़ाबला करने का एकमात्र तरीक़ा यह है कि व्यापार में अपनी स्थानीय मुद्राओं का प्रयोग किया जाए।

अर्दोग़ान ने कहा है कि इस बारे में हमारी ईरान और रूस से बात हुई है।  अर्दोग़ान का कहना था कि इसी संबन्ध में हम इस समय चीन से बात कर रहे हैं।

तसनीम न्यूज़ के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति ने अपने देश में डाॅलर के बढ़ते मूल्य के बारे में कहा है कि वर्तमान समय में इस समस्या से केवल तुर्की नहीं जूझ रहा है बल्कि संसार के कई देश इस संकट से जूझ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डाॅलर के संकट से निबटने का मार्ग यह है कि व्यापार में अपनी राष्ट्रीय मुद्रा का प्रयोग किया जाए।  तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि इस बारे में हमारी बात ईरान, रूस और चीन से चल रही है कि उनके साथ उनकी मुद्राओं में व्यापार किया जाए।  उन्होंने कहा कि अपनी ही मुद्रा में व्यापार करने से हमारे कंधों से विदेशी मुद्रा का बहुत बड़ा बोझ उतर जाएगा।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि हालांकि तुर्की के विदेशी व्यापार में डाॅलर को बिल्कुल तो समाप्त नहीं किया जा सकता किंतु संसार के देश स्थानीय मुद्राओं में व्यापार करके डाॅलर के संकट से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं।