यमन में सऊदी सेना का कमांडर ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66242-यमन_में_सऊदी_सेना_का_कमांडर_ढेर
यमन में जारी युद्ध और सऊदी अरब के पाश्विक हमलो के बावजूद दिन प्रतिदिन आले सऊद को यमन से बुरे समाचार ही प्राप्त हो रहे हैं। इस बीच यमन में मारे गए सऊदी सेना के एक वरिष्ठ कमांडर की ख़बर ने सऊदी कैम्प में हड़कंप मचा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१८ ११:३० Asia/Kolkata
  • यमन में सऊदी सेना का कमांडर ढेर

यमन में जारी युद्ध और सऊदी अरब के पाश्विक हमलो के बावजूद दिन प्रतिदिन आले सऊद को यमन से बुरे समाचार ही प्राप्त हो रहे हैं। इस बीच यमन में मारे गए सऊदी सेना के एक वरिष्ठ कमांडर की ख़बर ने सऊदी कैम्प में हड़कंप मचा दिया है।

लेबनान के टीवी चैनल अलमयादीन की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी सैन्य गठबंधन के ख़ालिद बिन वलीद ब्रिगेड के कमांडर सहित 7 सऊदी सैनिक यमन के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के हाथों मारे गए हैं। यमन में सऊदी सैन्य गठबंधन के सैन्य स्रोतों ने भी इस ख़बर पर मुहर लगाते हुए कहा है कि सऊदी कमांडर सहित सात सैनिक, यमनी सेना की बिछाई गई एक बारूदी सुरंग से टकराने से मारे गए हैं।

इस बीच, यमन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यमनी बलों ने मध्यम श्रेणी की बैलिस्टिक मिसाइल को सऊदी सेना के राष्ट्रीय गार्ड के ठिकाने को निशाना बनाते हुए दाग़ा है। इस मिसाइल हमले में सऊदी सेना को कितना नुक़सान पहुंचा है अभी इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। याद रहे कि शनिवार देर रात भी यमनी सेना ने असीर क्षेत्र में सऊदी सेना के सैन्य ठिकाने को लक्ष्य बनाते हुए मिसाइल से हमला किया था।

ज्ञात रहे कि यमनी राष्ट्र पिछल तीन वर्षों से सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों के पाश्विक हमलों का डटकर मुक़ाबला कर रहा है जिसमें अमेरिका और कुछ यूरोपीय देश भी शामिल हैं। (RZ)