आराम्को कंपनी पर यमनियों का भीषण हमला, लगी आग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66364-आराम्को_कंपनी_पर_यमनियों_का_भीषण_हमला_लगी_आग
यमनी सेना के प्रवक्ता ने सऊदी अरब की तेल कंपनी आराम्को पर ड्रोन हमले के बाद कहा है कि इस ड्रोन कार्यवाही, यमन युद्ध में निर्णायक मोड़ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०१८ ०८:२४ Asia/Kolkata
  • आराम्को कंपनी पर यमनियों का भीषण हमला, लगी आग

यमनी सेना के प्रवक्ता ने सऊदी अरब की तेल कंपनी आराम्को पर ड्रोन हमले के बाद कहा है कि इस ड्रोन कार्यवाही, यमन युद्ध में निर्णायक मोड़ है।

यमन की सेना के प्रवक्ता शरफ़ लुक़मान ने बुधवार की रात कहा कि सऊदी अरब की आराम्को तेल कंपनी पर यमनी सेना के मीज़ाइल यूनिट का सफल हमला,  दुश्मनों के साथ युद्ध में नये शक्तिशाली मोड़ का चिन्ह है।

यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि निकट भविष्य में यमन सेना और स्वयं सेवी बलों की मीज़ाइल और ड्रोन कार्यवाही, दुश्मनों के छक्के छुड़ा देगी।

दूसरी ओर यमन की वायु सेना के प्रवक्ता अब्दुल्लाह हसन अलजफ़री ने लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि बुधवार रात की ड्रोन कार्यवाही से आराम्को कंपनी को निशाना बनाया गया जिसके बाद आग लग गयी।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की मीज़ाइल और ड्रोन यूनिट ने बुधवार की रात, सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में स्थित आराम्को तेल रिफ़ाइनरी कंपनी पर सम्माद-2 मीज़ाइल से हमला किया था। (AK)