रियाज़ में आरामको कंपनी पर बमबारी सफल अनुभव थाः अंसारुल्लाह
यमन के अंसारुल्लाह संगठन ने सऊदी अरब की राजधानी में इस देश की राष्ट्रीय तेल कंपनी पर यनमी सेना और स्वयं सेवी बलों के ड्रोन हमले को एक सफल अनुभव बताया है।
अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि यमनी सेना के सम्माद-2 ड्रोन से रियाज़ में आरामको तेल कंपनी की एक रिफ़ाइनरी पर बमबारी एक सफल और विशेष अनुभव ह ै। ज्ञात रहे कि यनमी सेना और स्वयं सेवी बलों ने रियाज़ में आरामको की रिफ़ाइनरी को सम्माद-2 नामक स्वदेशी ड्रोन से निशाना बनाया था। यह ड्रोन लम्बी दूरी तक उड़ान भर सकता है।
इससे पहले यमनी सेना के प्रवक्ता शरफ़ लुक़मान ने भी बल देकर कहा था कि जब तक अतिग्रहणकारी देश यमन का परिवेष्टन जारी रखेंगे और उस पर हमले करते रहेंगे तब तक उनके सैन्य ठिकानों और आर्थिक प्रतिष्ठानों को यमनी मीज़ाइलों से निशाना बनाया जाता रहेगा। यमन पर सऊदी अरब के प्रतिदिन के हमलों के बावजूद यमनी बलों की प्रतिरक्षा क्षमता में निरंतर वृद्धि हो रही है। (HN)