बहरैन, शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66471-बहरैन_शैख़_ईसा_क़ासिम_के_समर्थन_में_प्रदर्शन
बहरैन की जनता ने वरिष्ठ शीया धर्मगुरु शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में प्रदर्शन किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१८ १३:२६ Asia/Kolkata
  • बहरैन, शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में प्रदर्शन

बहरैन की जनता ने वरिष्ठ शीया धर्मगुरु शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में प्रदर्शन किए हैं।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी जनता ने वरिष्ठ धर्मगुरु शैख़ ईसा क़ासिम से सहृदयता व्यक्त करते हुए उनके समर्थन में विशाल प्रदर्शन किए।

बहरैन की जनता ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन, आले ख़लीफ़ा शासन और उसके समर्थकों की नीतियों के विरुद्ध नारे लगा। 

बहरैन की जनता ने इसी प्रकार समस्त बंदियों की रिहाई की भी मांग की और कहा कि अपनी मांगों के पूरा होने तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का क्रम जारी रहेगा। 

ज्ञात रहे कि बहरैन के न्यायालय ने निराधार आरोप के आधार पर वरिष्ठ धर्मगुरू शैख ईसा क़ासिम को एक साल की सज़ा सुनाते हुए उनकी संपत्ति को ज़ब्त करने का भी आदेश दिया था।  न्यायालय के इस आदेश के बाद बहरैनी सुरक्षाबलों ने इस देश की राजधानी मनामा के अद्दुराज़ क्षेत्र में शैख़ ईसा क़ासिम के घर पर हमला कर दिया था जिसमें कम से कम 6 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए।  इस संबन्ध में सुरक्षाबलों ने लगभग 300 लोगों को गिरफ़्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि 14 फ़रवरी वर्ष 2011 से बहरैन में जनता ने आले ख़लीफ़ की तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन शुरू कर रखा है। सरकार ने जनता के विरोध को दबाने के लिए बड़ी संख्या में नेताओं और धर्मगुरुओं को जेल में बंद कर दिया है और उन पर झूठे मुक़द्दमे चला कर उन्हें लम्बी लम्बी सज़ाएं सुनाई हैं।

बहरैनी जनता 11 फरवरी वर्ष 2011 से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके आज़ादी, न्याय स्थापित करने और भेदभाव समाप्त करने और लोकतांत्रिक सरकार के गठन की मांग कर रही है परंतु बहरैन की तानाशाही सरकार इस देश की जनता की वैध मांगों का जवाब देने के बजाये उसका हर तरह से दमन कर रही है और उसने तानाशाही सरकार के विरोधी बहुत से नेताओं को गिरफ्तार करके बंद कर रखा है परंतु बहरैनी जनता कहना है कि वैध मांगों की पूर्ति तक उसका शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। (AK)