यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब का एक और ड्रोन मार गिराया
Jul २४, २०१८ ०६:३८ Asia/Kolkata
यमनी सेना और स्वंयसेवी बल के एंटी एयरक्राफ़्ट तंत्र ने सोमवार की रात सऊदी शासन के एक ड्रोन विमान को मार गिराया।
इरना के अनुसार, यह ड्रोन उत्तरी यमन के सअदा प्रांत के कताफ़ ज़िले में मार गिराया गया।
यमनी फ़ोर्सेज़ की रक्षा शक्ति इस देश की सऊदी शासन द्वारा समुद्री, ज़मीनी और हवाई नाकाबंदी के बावजूद बढ़ती जा रही है।
यमन में सऊदी अरब और उसके घटकों के युद्धोन्माद के कारण अब तक 14000 से ज़्यादा यमनी नागरिक हताहत और दसियों हज़ार घायल हुए हैं जबकि बेघर होने वालों की संख्या दसियों लाख है।
यमन पर सऊदी अरब के अतिक्रमण के कारण यमन को खाद्य पदार्थ और दवाओं की बहुत कमी का सामना है।
सऊदी शासन और उसके घटक यमन में अपनी पिट्ठू सरकार चाहते हैं जिसके लिए वह यमन पर हमले कर रहे हैं। (MAQ/N)
टैग्स