सऊदी अरब की एक और युद्धक नौका तबाह
-
यमन की ऑप्रेशन कमान्ड द्वारा जारी इस बिना तारीख़ की तस्वीर में यमनी मीज़ाईल से तबाह सऊदी युद्धपोत से धुंआ निकलता हुआ
यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब की एक और युद्धक नौका को तबाह किया
यमन की नौसेना ने देश के पश्चिमी तटवर्ती शहर हुदैदा में सऊदी गठबंधन की एक और युद्धक नौका को तबाह किया जिसमें बैठे सभी मारे गए।
बुधवार को अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी नौसेना ने 24 घंटे से कम समय में देश के पश्चिमी तट पर सऊदी गठबंधन की एक और नौका तबाह किया।
यमनी नौसेना के अनुसार, इस कार्यवाही में यह छोटी युद्धक नौका तबाह और उसमें बैठे सभी मारे गए।
इससे पहले यमनी नौसेना ने बुधवार को सऊदी गठबंधन कै अतिक्रमणकारी युद्धपोत दम्मान को निशाना बनाया।
सऊदी गठबंधन ने इस बात को माना कि पश्चिमी यमन के तट पर सऊदी अरब की एक नौका निशाना बनी लेकिन दावा किया कि यमनी नौसेना ने जिस नौका को निशाना बनाया वह तेल टैंकर था और उसे थोड़ा-बहुत नुक़सान पहुंचा।
ग़ौरतलब है कि 26 मार्च 2015 से यमन पर सऊदी अरब के हमले शुरु हुए। यूएई भी सऊदी अरब का साथ दे रहा है जबकि अमरीका सऊदी अरब का समर्थन कर रहा है। इन हमलों में अब तक 14000 के क़रीब यमनी नागरिक हताहत और दसियों हज़ार घायल हुए जबकि दसियों लाख विस्थापित हुए हैं। सऊदी अरब के हमलों की वजह से यमन को खाद्य संकट और हैज़े जैसी बीमारी का सामना है।(MAQ/N)