अबूधाबी हवाई अड्डे पर यमन का ड्रोन हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66616-अबूधाबी_हवाई_अड्डे_पर_यमन_का_ड्रोन_हमला
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने संयुक्त अरब इमारात के अबूधाबी हवाई अड्डे को सम्माद-3 ड्रोन से निशाना बनाया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१८ १७:०५ Asia/Kolkata
  • अबूधाबी हवाई अड्डे पर यमन का ड्रोन हमला

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने संयुक्त अरब इमारात के अबूधाबी हवाई अड्डे को सम्माद-3 ड्रोन से निशाना बनाया।

यमन के अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमन के सम्माद-3 ड्रोन विमान का गुरुवार को अनावरण हुआ और इस ड्रोन ने संयुक्त अरब इमारात के हवाई अड्डे को कई बार निशाना बनाया।

यमन की सेना ने मंगलवार को सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात को देश के विरुद्ध हमलों के जारी रहने की ओर से सचेत किया है।

यमनी सेना के प्रवक्ता शरफ़ लुक़मान ने कहा था कि दुबई सहित संयुक्त अरब इमारात और सऊदी अरब के समस्त क्षेत्र यमनी मीज़ाइलों और ड्रोन विमानों की रेंज में हैं।

यमनी सेना ने पिछले महीने पहली बार सम्माद-2 ड्रोन विमान से रियाज़ में सऊदी अरब की आराम्को तेल कंपनी को निशाना बनाया था और सऊदी अधिकारियों ने स्वयं स्वीकार किया था कि हमले के बाद रिफ़ाइनरी में आग लग गयी थी। (AK)