ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की प्रतिबंधों की नीति विफल रहेगीः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66720-ईरान_के_ख़िलाफ़_अमरीका_की_प्रतिबंधों_की_नीति_विफल_रहेगीः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने ईरान के आर्थिक भविष्य पर प्रतिबंध और दबाव की नीति के संबंध में अमरीकी अधिकारियों की कल्पना को ग़लत सोच बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१८ ०७:४४ Asia/Kolkata
  • ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की प्रतिबंधों की नीति विफल रहेगीः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति ने ईरान के आर्थिक भविष्य पर प्रतिबंध और दबाव की नीति के संबंध में अमरीकी अधिकारियों की कल्पना को ग़लत सोच बताया है।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीकी अधिकारियों की यह सोच ग़लत है कि ईरान पर दबाव और प्रतिबंध से वे तेहरान को झुकने पर विवश कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों और दबाव से इस्लामी गणतंत्र ईरान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा अतः अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प अगर ईरान के संबंध में अपनी सोच व व्यवहार पर पुनर्विचार करें तो बेहतर होगा।

 

तुर्की के राष्ट्रपति ने इसी तरह गोलन गुट के लिए जासूसी के आरोप में तुर्की के इज़मीर शहर में गिरफ़्तार किए गए अमरीकी पादरी एंड्रू ब्रन्सन को नज़रबंद किए जाने पर अपने देश के ख़िलाफ़ अमरीकी अधिकारियों की हालिया धमकियों के बारे में कहा कि अमरीका को तुर्की की न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए और इसे तुर्की के बहिष्कार का विषय नहीं बनाना चाहिए। (HN)