जब ईरान के पाले में आ गया सऊदी अरब+ वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66732-जब_ईरान_के_पाले_में_आ_गया_सऊदी_अरब_वीडियो
चेक गणराज्य में रासायनिक ओलंपियाड में विजयी सऊदी अरब का छात्र ने ऐसी कार्यवाही की जिससे पूरी दुनिया में हंगामा मच गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१८ १२:०५ Asia/Kolkata
  • जब ईरान के पाले में आ गया सऊदी अरब+ वीडियो

चेक गणराज्य में रासायनिक ओलंपियाड में विजयी सऊदी अरब का छात्र ने ऐसी कार्यवाही की जिससे पूरी दुनिया में हंगामा मच गया।

सऊदी अरब के इस छात्र ने मैडल दिए जाने की कार्यवाही के दौरान मंच पर अपने देश का ध्वज लहराया और उसी के बाद ज़ायोनी शासन का एक छात्र इस्राईल का झंडा लिए उसके बग़ल में खड़ा हो गया जिसके बाद वह छात्र वहां से हट कर दूसरी ओर चला गया और ईरान का झंडा लिए छात्र के पास खड़ा हो गया।

इस ओलंपियाड में सऊदी अरब का छात्र दूसरे स्थान पर रहा जिसे चांदी का मेडल दिया गया। जब यह छात्र मंच पर अपना मेडल लेने के लिए अपने देश के झंडे के साथ खड़ा था तो उसी समय एक ज़ायोनी छात्र भी आ गया जिसे अपने बग़ल में खड़ा देकर सऊदी छात्र को बहुत क्रोध आया और वह वहां से दूसरी ओर चला गया ईरानी छात्र के पास जाकर खड़ा हो गया।

इस वीडियो का रोचक बिन्दु यह है कि सऊदी अरब की समाचारिक वेबसाइट ने इस भाग को काट दिया और सऊदी छात्र द्वारा मेडल हासिल किए जाने के दृश्य को ही जारी किया।

सऊदी अरब के इस साहसी छात्र बदरुद्दीन सलमान अलमलहम की इस कार्यवाही के ब्योरे में आया है कि सऊदी अरब के अधिकारी, ज़ायोनी शासन के साथ संबंधों को सामान्य करने के लिए अरबों डॉलर ख़र्च कर रहे हैं किन्तु एक युवा की जोशीली कार्यवाही से उनके समस्त प्रयासों पर पानी फिर जाता है। यह ओलंपियाड 19 से 29 जुलाई तक चेकगणराज्य में आयोजित हुआ जिसमें सऊदी अरब के छात्रों को एक सिलवर और तीन तांबे का मेडल मिला।

सऊदी अरब के इस छात्र की इस कार्यवाही से पता चलता है कि सऊदी अरब की जनता अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन से संबंधों को सामान्य बनाने की रियाज़ अधिकारियों के कोशिशों की विरोधी है। (AK)