सीरिया, खानों के सामान के साथ मिले बम और मीज़ाइल+ फ़ोटो
सीरिया की सेना को पूर्वोत्तरी दरआ प्रांत में एक कार्यवाही के दौरान खाने के डिब्बों का कुछ पैकेट मिला जिसकी जांच पड़ताल की गयी तो उसमें से अमरीकी टाव मिज़ाइल और कुछ बम बरामद हुए।
सीरिया की सेना ने सोमवार को पश्चिमोत्तरी प्रांत दरआ में कार्यवाही करते हुए वाइट हेलमेट्स नामक गुट के बाक़ी बचे हथियार और सैन्य उपकरण बरामद किए।
साना ने रिपोर्ट दी है कि सेना ने दरआ प्रांत में स्थित हौज़ अलयरमूक क्षेत्र में वाइट हेलमेट्स नामक आतंकी गुट के बाक़ी बचे सामानों से अमरीकी मीज़ाइल टाव और कुछ बम बारूद बरामद किए।

बताया जाता है कि यह मीज़ाइल और हथियार, खाने के डिब्बों और पैकेटों के साथ रखे गये। सेना को इसी प्रकार हौज़ अलयरमूक क्षेत्र के अश्शजरा नामक इलाके में दाइश के लिए ज़ायोनी शासन की ओर से भेजे गये खाद्य पदार्थों की खेप क्षभी बरामद हुई। (AK)

