क्या एक खजूर के बराबर है यमनियों के ख़ून की क़ीमत?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66747-क्या_एक_खजूर_के_बराबर_है_यमनियों_के_ख़ून_की_क़ीमत
आज कल अरब मीडिया में एक प्रश्न बहुत ज़्यादा उठाया जा रहा है कि, क्या सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अपनी ख़जूर नीति से यमनियों के घावों के भर सकेंगे?
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१८ १६:१७ Asia/Kolkata
  • क्या एक खजूर के बराबर है यमनियों के ख़ून की क़ीमत?

आज कल अरब मीडिया में एक प्रश्न बहुत ज़्यादा उठाया जा रहा है कि, क्या सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अपनी ख़जूर नीति से यमनियों के घावों के भर सकेंगे?

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने यमन के 11 हज़ार नागरिकों को खजूर उपहार स्वरूप भेजा है। खजूर भेजने के पीछे जो उद्देश्य है वह यह है कि आए दिन यमन के आम नागरिकों पर किए जाने वाले पाश्विक हमलों से यमन की जनता और विश्व जनमत का ध्यान हटाकर यह दिखाया जा सके कि आले सऊद यमनियों के प्रति सहानुभूति रखता है।

समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी नरेश सलमान सहायता केंद्र की ओर से यमन के कुछ इलाक़ों में रहने वाले लगभग 11 हज़ार लोगों को खजूर बांटी जा रही है। अरब मीडिया के अनुसार सऊदी नरेश सहायता केंद्र की ओर से अब तक 900 खजूर के डिब्बे बांटे जा चुके हैं। कुछ अरब समाचार पत्रों ने लिखा है कि आले सऊद की ओर से जितना 900 डिब्बे खजूर के बांटे जाने का प्रचार प्रसार किया जा रहा है अगर उसका मात्र 1 प्रतिशत भी उनके द्वारा यमनी नागिरकों पर बरसाए जा रहे बमों का ब्योरा दे दिया जाए तो दुनिया सऊदी अरब के अत्याचारों को जानकर हैरान हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एक ओर सऊदी अरब और अमेरिकी गठबंधन, लगातार इस प्रयास में है कि यमन की ग़रीब जनता के जीवन को बचाने वाली एक मात्र बंदरगाह अलहुदैदा पर क़ब्जा करके किस प्रकार से यमनियों को घेरा जा सके और दूसरी ओर वे केवल 900 खजूर के डिब्बे बांट कर यमनी जनता और विश्व जनमत को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि सऊदी अमेरिकी गठबंधन के पाश्विक हमलों के कारण अब तक हज़ारों यमनी नागरिक हताहत और घायल हो चुके हैं मरने और घायल होने वालों में सबसे अधिक संख्या बच्चों और महिलाओं की है। (RZ)