इराक़ में दसियों आतंकी ढेर
इराक़ के नैनवा और कर्कूक प्रांतों में दाइश के 71 आतंकी मारे गए।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, इराक़ के युद्ध सूचना केन्द्र ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि पश्चिमोत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत से आतंकियों के सफ़ाए के लिए की गयी कार्यवाही में, 30 आतंकी मारे गए और उनके कुछ सैन्य उपकरण तबाह हो गए।
इसी प्रकार नैनवा के दक्षिणी भाग में स्थित अन्नस्र गांव में इराक़ी सैनिकों की कार्यवाही में दाइश के 11 आतंकी मारे गए।
उत्तरी इराक़ के कर्कूक प्रांत में दाइश के कई सरग़नाओं सहित 30 आतंकी उस वक़्त मारे गए जब उनकी विस्फोटक बेल्ट में तकनीकी ख़राबी के कारण धमाका हो गया। इन धमाकों में दाइश के 15 आतंकी घायल भी हुए।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, दाइश के सुरक्षा मामलों का सरग़ना अबू मआज़, पश्चिमी इराक़ के अंबार प्रांत में आतंकियों के सफ़ाए के लिए जारी अभियान के क्रम में, अलमआमिल क्षेत्र में की गयी कार्यवाही में मारा गया।
दाइश ने जून 2014 से अबतक इराक़ के पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्र के कुछ भागों पर क़ब्ज़ा कर लिया है। इस दौरान उसने ऐसे जघन्य अपराध किए कि जिनके बारे में सुनकर मानवता का सिर शर्म से झुक जाता है। (MAQ/N)