यमन में काॅलरा की नई लहर फैलने के बारे में चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66874-यमन_में_काॅलरा_की_नई_लहर_फैलने_के_बारे_में_चेतावनी
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यमन में हैज़े की नई लहर फैलने की ओर से चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०१८ ०६:५७ Asia/Kolkata
  • यमन में काॅलरा की नई लहर फैलने के बारे में चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यमन में हैज़े की नई लहर फैलने की ओर से चेतावनी दी है।

डब्ल्यू. एच. ओ. ने अपने एक बयान में इस बात की घोषणा करते हुए कि यमन में कुपोषण के कारण मृत्युदर बढ़ती जा रही है, कहा है कि यमन को हैज़े की ख़तरनाक लहर का सामना है। यमन के बुनियादी ढांचे विशेष कर पीने के पानी के नेटवर्क पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हमले जारी रहने के कारण इस देश में काॅलरा बड़ी तेज़ी के साथ फैलता जा रहा है।

 

इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के जनसंख्या कोष (UNFPA) ने भी यमन विशेष कर इस देश के संकटग्रस्त हुदैदा शहर में गर्भवती महिलाओं की अत्यंत खेदजनक स्थिति पर चिंता प्रकट की है। कोष ने एक रिपोर्ट में बताया है कि हुदैदा की सैकड़ों गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा संबंधी देखभाल के अभाव के कारण मौत के ख़तरे का सामना है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यमन में गर्भवती महिलाओं की मृत्युदर वर्ष 2015 की तुलना में दुगनी हो चुकी है। (HN)