यमनी जियालों का संघर्षकर्ताओं के सरदार को सलाम + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66891-यमनी_जियालों_का_संघर्षकर्ताओं_के_सरदार_को_सलाम_वीडियो
यमन पर सऊदी अरब के हमले आरंभ होने के समय ही दुनिया भर के विभिन्न लोगों ने सऊदी अरब और उसके घटकों की निर्धन अरब देश यमन पर युद्ध थोपने के कारण निंदा की थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०१८ १२:३२ Asia/Kolkata
  • यमनी जियालों का संघर्षकर्ताओं के सरदार को सलाम + वीडियो

यमन पर सऊदी अरब के हमले आरंभ होने के समय ही दुनिया भर के विभिन्न लोगों ने सऊदी अरब और उसके घटकों की निर्धन अरब देश यमन पर युद्ध थोपने के कारण निंदा की थी।

यमन युद्ध के आरंभ से ही पता चल गया कि कौन अत्याचारियों के साथ है और कौन अत्याचार ग्रस्तों और मज़लूमों के साथ है। लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने 27 मार्च 2015 को अपने ऐतिहासिक भाषण में यमनी मुजाहेदीन की सराहना करते हुए कि ज़मीन पर सबसे सज्जन शीया, यमनी शीया हैं।

सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के मुक़ाबले में यमन की अत्याचार ग्रस्त जनता का भरपूर समर्थन करने के कारण यमनी संघर्षकर्ताओं ने सैयद हसन नसरुल्लाह और लेबनानी संघर्षकर्ताओं को श्रद्धा पेश करने के लिए एक वीडियो जारी किया जिसे हम अपने साथियों के लिए भी पेश कर रहे हैं। (AK)