हमको प्रतिबंधो और धमकियों से डराना बेकार हैः तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66921-हमको_प्रतिबंधो_और_धमकियों_से_डराना_बेकार_हैः_तुर्की
तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका के साथ उसके मतभेदों को धमकी या प्रतिबंधों से हल नहीं किया जा सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१८ १०:३७ Asia/Kolkata
  • हमको प्रतिबंधो और धमकियों से डराना बेकार हैः तुर्की

तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका के साथ उसके मतभेदों को धमकी या प्रतिबंधों से हल नहीं किया जा सकता।

मौलूद चावूश ओग़लूने शनिवार को अपने संबोधन में तुर्की के बारे में अमरीकी अधिकारियों की धमकी भरी भाषा की आलोचना की।  उन्होंने कहा कि अंकारा तथा वाशिग्टन के बीच जो मतभेद हैं उनका समाधान कूटनीतिक के अतिरिक्त किसी अन्य मार्ग से नहीं किया जा सकता।  तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा कि इनका समाधान सदभावना और वार्ता से ही संभव है किंतु धमकी और प्रतिबंधों से संभव नहीं है।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोई भी तुर्की से धमकी के माध्यम से अपनी बात मनवा नहीं सकता।  तुर्की के विदेशमंत्री का कहना था कि देश की जनता धमकियों के सामने झुकने वाली नहीं है और इसके परिणाम उल्टे ही निकलेंगे।

तुर्की के विदेशमंत्री मौजूद चावूश ओग़लू ने अमरीका को संबोधित करते हुए कहा कि अगर प्रतिबंध लगाओगे तो फिर प्रतिबंध सहन करने पड़ेंगे।

ज्ञात रहे कि एक अमरीकी पादरी एंड्रयू ब्रंसन पर आरोप हैं कि तुर्की में सन 2016 में होने वाले सैन्य विद्रोह के विद्रोहियों से एंड्रयू के संबन्ध थे।  उनको अमरीका के लिए जासूसी और विद्रोहियों के लिए काम करने के आरोप में 35 साल की सज़ा सुनाई गई है।