सीरिया में अमरीकी अपराध की जांच की जाएः एमनेस्टी इंटरनैश्नल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67002-सीरिया_में_अमरीकी_अपराध_की_जांच_की_जाएः_एमनेस्टी_इंटरनैश्नल
एमनेस्टी इंटरनैश्नल ने सीरिया में अमरीकी अपराधों की जांच की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०१८ १४:५१ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीकी अपराध की जांच की जाएः एमनेस्टी इंटरनैश्नल

एमनेस्टी इंटरनैश्नल ने सीरिया में अमरीकी अपराधों की जांच की मांग की है।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार एमनेस्टी इंटरनैश्नल ने मांग की है कि सीरिया में अमरीकी गठबंधन के हाथों जो आम लोग मारे गए हैं उसकी निष्पक्ष ढंग से जांच होनी चाहिए।  इस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा है कि यह बात स्पष्ट होनी चाहिए कि सीरिया के रक़्क़ा में अमरीकी गठबंधन के हाथों क्यों आम लोग मारे गए?

एमनेस्टी इंटरनैश्नल ने एलान किया है कि रक़्क़ा में अमरीकी गठबंधन के हमलों में सैकड़ों सीरियन नागरिक मारे गए जबकि अमरीकी गठबंधन का कहना है कि मारे जाने वालों की संख्या बहुत कम थी।  इस एलान के अनुसार रक़्क़ा में मारे जाने वालों के परिजनों को हर्जाना मिलना चाहिए।  ज्ञात रहे कि सीरिया के रक़्क़ा नगर में अमरीकी गठबंधन की बमबारी में बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे जिसे अमरीकी गठबंधन छिपा रहा है।  इसी बात के दृष्टिगत एमनेस्टी इंटरनैश्नल ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।