इस्राईली सैनिकों के हाथों 2 फ़िलिस्तीनी शहीद, दो अन्य घायल
ज़ायोनी सैनिकों द्वारा एक बार फिर उत्तरी गज़्ज़ा पर की गई गोलीबारी और ड्रोन हमले में 2 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
फ़िलीस्तीन सूचना केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राईली सेना की गोलाबारी और ड्रोन द्वारा किए गए हमले में दो फ़िलिस्तीनी शहीद और दो अन्य घायल हो गए है। शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों का संबंध इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के इज़्ज़ुद्दीन क़ेसाम सैन्य ब्रिगेड से बताया जाता है। उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने सोमवार देर रात भी उत्तरी गज़्ज़ा के क्षेत्र जबालिया इलाक़े भीषण बमबारी की थी, जिसमें कई आवासीय मकानों को भारी नुक़सान पहुंचा था लेकिन किसी के शहीद या घायल होने की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
ज्ञात रहे कि इस्राईली सेना वर्ष 2006 से गज़्ज़ा की पूरी तरह घेराबंदी किए हुए है और आए दिन विभिन्न बहानों से इस इलाक़े पर ज़मीनी और हवाई पाश्विक हमला करती रहती है। गज़्ज़ा पर ज़ायनी शासन के निरंतर हमलों के कारण अबतक हज़ारों बेगुनाह फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हो चुके हैं। जबकि लाखों की संख्या में बेघर हुए हैं। (RZ)