आतंकियों ने इदलिब में 45 लोगों को मौत के घाट उतारा
सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट ने सरकार के साथ शांति की मांग बढ़ने के भय से पकड़े गए 45 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
आतंकी गुटों से संबंधित मीडिया ने बताया है कि तहरीरुश्शाम या नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने सीरिया सरकार से शांति करने के इच्छुक लोगों की मध्यस्थता कराने वालों को पकड़ने के लिए व्यापक कार्यवाही शुरू कर दी है और उसने बहुत से लोगों को पकड़ भी लिया है। इस गुट ने इदलिब में लोगों के घरों से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इस बीच इदलिब प्रांत के जिन क्षेत्रों पर सरकार विरोधियों का क़ब्ज़ा है वहां के लोग सेना की कार्यवाही शुरू होने के चिन्ह देख कर इन क्षेत्रों से निकलने लगे हैं। तुर्की की सीमा से मिले इदलिब प्रांत के फ़ुआ व कफ़रिया क़स्बों के लोगों के वहां से निकल जाने के बाद यह क्षेत्र आतंकियों के नियंत्रण में आ गया है। (HN)