सलमान के आलोचक सऊदी मुफ़्ती की जेल में मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67244-सलमान_के_आलोचक_सऊदी_मुफ़्ती_की_जेल_में_मौत
सऊदी अरब के सुलैमान अद्दोवैश नामक मुफ़्ती की कड़ी यातनाओं के कारण जेल में मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १५, २०१८ १२:२३ Asia/Kolkata
  • सलमान के आलोचक सऊदी मुफ़्ती की जेल में मौत

सऊदी अरब के सुलैमान अद्दोवैश नामक मुफ़्ती की कड़ी यातनाओं के कारण जेल में मौत हो गई।

सऊदी अरब के युवराज की नीतियों के कड़े आलोचक इस देश के एक मुफ़्ती को जेल में यातनाएं देकर मार दिया गया।

सऊदी मुफ़्ती "सुलैमान अद्दोवैश" सऊदी युवराज मुहम्मद बिन सलमान की नीतियों के कड़े आलोचक थे।  मंगलवार को सऊदी अरब की एक जेल में उनकी मृत्यु हो गई।  इस सऊदी मुफ़्ती की मौत का कारण अधिक यातनाएं बताया जा रहा है।  सऊदी मुफ़्ती अद्दोवैस ने ट्वीटर पर मुहम्मद बिन सलमान की नीतियों की हाल ही में कड़ी आलोचना की थी।

जब से मुहम्मद बिन सलमान, ने सऊदी अरब के युवराज का पद ग्रहण किया है तब से वे अमरीका और इस्राईल की नीतियों को क्षेत्र में लागू कराने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।  उनकी इन नीतियों का विरोध करने के कारण सऊदी अरब के कई शहज़ादे, धर्मगुरू और मुफ़्ती जेल की हवा खा रह हैं।  सुलैमान अद्दुवैश इन्ही आलोचकों में से एक थे।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ की मानवाधिकार परिषद ने सऊदी अरब में मानवाधिकारों के हनन की कड़े शब्दों में निंदा की थी।  इस परिषद के अनुसार सऊदी अरब इस समय दुनिया में मानवाधिकारों का सबसे बड़ा हननकर्ता है।

सऊदी अरब में वर्तमान समय में 30000 राजनैतिक क़ैदी जेलों में बंद हैं।