सऊदी अरब, राजधानी के निकट झड़प
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67262-सऊदी_अरब_राजधानी_के_निकट_झड़प
सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के निकट फायरिंग और झड़प का समाचार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०१८ ०४:११ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, राजधानी के निकट झड़प

सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के निकट फायरिंग और झड़प का समाचार है।

सऊदी अरब के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि राजधानी रियाज़ के निकट " अलबकीरिया" क्षेत्र में सुरक्षा बलों और एक व्यक्ति के मध्य फायरिंग हुई है। 

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने , आत्मघाती जैकेट जैसी दिखने वाली कोई चीज़ पहने व्यक्ति को घायल कर दिया है। 

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दाइशी विचार रखने वाले इस व्यक्ति की शिनाख्त करके उस पर का़बू पाने में सफलता प्राप्त की है। 

सोशल मीडिया पर इस घटना से संबधित एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें इस व्यक्ति को दाइश के सरगना अबूबक्र अलबगदादी का समर्थक बताया जा रहा है। 

सऊदी अरब में मुहम्मद बिन सलमान के क्राउन प्रिंस बनने के बाद संकट का दौर है और विभिन्न क्षेत्रों  में इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं। 

इस से अप्रैल में भी रियाज़ में शाही महल के आस पास फायरिंग हुई थी जिसमें एक रिपोर्ट के अनुसार 8 लोग मारे गये थे और यहां तक कहा गया था कि इस फायरिंग में मुहम्मद बिन सलमान को भी नुक़सान पहुंचा है। (Q.A.)