अमरीका प्रतिबंधों के सामने तुर्की कभी नहीं झुकेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67274-अमरीका_प्रतिबंधों_के_सामने_तुर्की_कभी_नहीं_झुकेगा
तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा है किउनका देश कभी भी अमरीका की धमकियों और प्रतिबंधों के सामने नहीं झुकेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०१८ १२:१४ Asia/Kolkata
  • अमरीका प्रतिबंधों के सामने तुर्की कभी नहीं झुकेगा

तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा है किउनका देश कभी भी अमरीका की धमकियों और प्रतिबंधों के सामने नहीं झुकेगा।

मौलूद चावूश ओग़लू ने कहा कि उनका देश अमरीका के साथ जारी तनाव को वार्ता के माध्यम से हल करना चाहता है लेकिन वाॅशिंग्टन ने दूसरे मार्ग अपनाए हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका के संबंध न केवल तुर्की से बल्कि यूरोप व संसार के अनेक देशों से तनावपूर्ण हो गए हैं क्योंकि अमरीका की वर्तमान सरकार की नीति का आधार दबाव और धमकी पर है और वह केवल अपने हितों पर ही ध्यान दे रही है।

 

ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति ने हाल ही में तुर्की से आयात होने वाले फ़ौलाद और अलमूनियम पर लगने वाले करों को दुगना कर दिया है। तुर्की ने भी इसके जवाब में अमरीका से आयात होने वाली वस्तुओं के कस्टम शुल्क को दो बराबर कर दिया है। अमरीका अपने एक पादरी की रिहाई की मांग कर रहा है जिसे तुर्की में आतंकियों से संबंध के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। तुर्की ने एंड्रू ब्रंसन को रिहा करने से इन्कार कर दिया है। (HN)