सऊदी अरब में फिर फ़ायरिंग, एक व्यक्ति हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67291-सऊदी_अरब_में_फिर_फ़ायरिंग_एक_व्यक्ति_हताहत
सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के उपनगरीय क्षेत्रों में सुरक्षाबलों और सशस्त्र व्यक्ति के बीच झड़पों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १७, २०१८ ०६:१३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में फिर फ़ायरिंग, एक व्यक्ति हताहत

सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के उपनगरीय क्षेत्रों में सुरक्षाबलों और सशस्त्र व्यक्ति के बीच झड़पों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

सऊदी अरब के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने भी इस समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने अलबैकरिया टाऊन में एक संदिग्ध व्यक्ति को गोलियां मार कर घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि घायल हतोने वाला व्यक्ति दाइशी दृष्टिकोण से प्रभावित है और ऐसी चीज़ पहने हुए था जो आत्मघाती जैकेट मालूम हो रही थी।

मुहम्मद बिन सलमान के क्राउन प्रिंस बनने के दौर में सऊदी अरब बहुत ही संकटमयी दौर से गुज़र रहा है और अधिकतर देश के विभिन्न क्षेत्रों में फ़ायरिंग और सशस्त्र झड़पों की सूचनाएं मीडिया में आती रहती हैं।

इससे पहले अप्रैल के महीने में रियाज़ में शाह सलमान के महल के आसपास फ़ायरिंग की घटना हुई थी जिसमें आठ व्यक्ति हताहत हुए थे और ऐसी भी रिपोर्टें मिली थीं कि सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान भी इस घटना में घायल हो गये थे। (AK)