इराक़ी विमानों का सीरिया में दाइश के ठिकाने पर भीषण हमला
इराक़ के युद्धक विमानों ने सीरिया में दाइश के ठिकाने पर हमला करके 28 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
इराक़ की सेना ने एलान किया है कि गुरूवार की रात एफ-16 विमानों ने इराक़ से लगने वाली सीरिया की सीमा पर आतंकवादी गुट दाइश के एेसे ठिकाने पर हमला किया जहां पर दाइश के आतंकवादी हमले करने के लिए योजना बना रहे थे। यह आतंकवादी बक़रीद के दौरान इराक के कुछ क्षेत्रों में आत्मघाती हमले की योजना तैयार कर रहे थे।
इराक़ के सूत्रों के अनुसार विमानों ने दो चरणों में हमले किये। पहले चरण में 20 आतंकवादी मारे गए जिनमें कुछ दाइशी सरग़ना भी मौजूद थे। दूसरे हमले में आठ अन्य दाइशी मारे गए। इराक़ी सेना का कहना है कि घटना स्थल से विस्फोट पदार्थ और आत्मघाती बेल्टें मिली हैं जिनका प्रयोग आत्मघाती हमलों में किया जाना था। सेना के अनुसार दाइश के विरुद्ध हालिया दिनों में की जाने वाली यह सबसे सफल कार्यवाही है।