तुर्की , सैन्य विद्रोह के 100 से अधिक आरोपियों को उम्र क़ैद
इस्तांबोल की एक अदालत ने 15 जुलाई 2016 के असफल सैन्य विद्रोह में शामिल 100 से अधिक सैन्य अधिकारियों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई।
अनातोली समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों पर आरोप था कि इन्होंने जुलाई वर्ष 2016 के विफल सैन्य विद्रोह के दौरान इस्तांबोल में कालेज ज़ंग के वरिष्ठ अधिकारी ताहिर बक्र ओग़लू को बंदी बना लिया था और इस सैन्य छावनी का नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया था।
अंकारा सरकार 15 जुलाई 2016 के विफल सैन्य विद्रोह में फ़त्हुल्लाह गूलन का हाथ बताती है जबकि गूलन ने अंकारा सरकार के आरोपों का कड़ाई से खंडन किया है।
15 जुलाई वर्ष 2016 के विफल सैन्य विद्रोह के बाद तुर्की में सैकड़ों लोगों को गूलन गुट के साथ संपर्क के आरोप में गिरफ़्तार किया तथा 1 लाख 20 हज़ार लोगों को नौकरियों से निकाल दिया गया । (AK)