बश्शार असद ने रद्द किया सऊदी अरब का प्रस्ताव
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67457-बश्शार_असद_ने_रद्द_किया_सऊदी_अरब_का_प्रस्ताव
सीरिया के राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया जिसमें उनसे कहा गया था कि अगर वे ईरान और हिज़बुल्लाह से संबन्ध तोड़ लें तो रेयाज़, सीरिया के पुनरनिर्माण में सहयोग कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २३, २०१८ ०८:५० Asia/Kolkata
  • बश्शार असद ने रद्द किया सऊदी अरब का प्रस्ताव

सीरिया के राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया जिसमें उनसे कहा गया था कि अगर वे ईरान और हिज़बुल्लाह से संबन्ध तोड़ लें तो रेयाज़, सीरिया के पुनरनिर्माण में सहयोग कर सकता है।

लेबनान की संसद में हिज़बुल्लाह के प्रतिनिधि नवाफ़ अलमूसवी ने बताया कि सऊदी अरब की ओर से स्पष्ट शब्दों में सीरिया के राष्ट्रपति से कहा गया है कि यदि वे हिज़बुल्लाह और ईरान से अलग हो जाते हैं तो फिर हम सीरिया के पुनर्निमाण में आपकी भरपूर सहायता कर सकते हैं।

हिज़बुल्लाह के प्रतिनिधि ने कहा कि बश्शार असद ने सऊदी अरब के इस प्रस्ताव को सिरे से रद्द कर दिया है।  उन्होंने कहा कि बश्शार असद आरंभ से हिज़बुल्लाह के प्रति समर्थित हैं।