वाइट हेलमेट्स का नया षड्यंत्र, इदलिब में पहुंच गयी क्लोरीन गैस
अमरीका और ब्रिटेन की जासूसी संस्था से जुड़े वाइट हेलमेट्स ग्रुप ने सीरिया सरकार के विरुद्ध नया षड्यंत्र रचते हुए सीरिया के इदलिब प्रांत के जिस्रे शूग़ूर नामक शहर में क्लोरीन गैस पहुंचा दी है।
वाइट हेलमेट्स नामक गुट का गठन वर्ष 2013 में अमरीका और ब्रिटेन की जासूसी संस्था ने किया है। इस गुट की ज़िम्मेदारी, सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में जनता की दिखावटी मदद करना है किन्तु यह गुट आतंकवादियों के साथ सांठगांठ करके सीरिया की सरकार और जनता के विरुद्ध काम करता है।
वास्तव में वाइट हेलमेट्स नामक गुट मानवीय सहायता की आड़ में सीरिया के विरुद्ध पश्चिमी शक्तियों के हथकंडे के रूप में काम करता है। इसी परिधि में रूसी सूत्रों ने इदलिब प्रांत के जिस्रे शूग़ूर नामक शहर में आठ बैरल क्लोरीन गैस पर आधारित एक खेप के पहुंचने की सूचना दी है।
इस रहस्य से पर्दा एेसी स्थिति में उठा है कि अमरीका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने हाल ही में सीरिया सरकार को इदलिब में रासायनिक हमलों की ओर से सचेत किया था।
अमरीका और उसके घटकों की ओर से सीरिया सरकार पर रासायनिक गैस के हमलों का आरोप कोई नई बात नहीं है। सीरिया की सरकार जब भी आतंकवादियों के गढ़ के विरुद्ध व्यापक कार्यवाही करती है और उसमें सफल होने लगती है तो आतंकवादियों के समर्थक यह पश्चिमी देश, रासायनिक हमलों का राग अलापने लगते हैं। सीरिया के हुम्स, हलब और पूर्वी ग़ोता में यह ड्रामा दोहराया जा चुका है। (AK)