इराक़ में दाइश के अपराधों पर संरा बनाएगा डाक्यूमेंट्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67518-इराक़_में_दाइश_के_अपराधों_पर_संरा_बनाएगा_डाक्यूमेंट्री
इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के अपरधों पर डाक्युमेंट्री बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से भेजी गयी टीम ने काम शुरु कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २५, २०१८ ०७:२८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश के अपराधों पर संरा बनाएगा डाक्यूमेंट्री

इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के अपरधों पर डाक्युमेंट्री बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से भेजी गयी टीम ने काम शुरु कर दिया।

रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार डाक्युमेंट्री बनाने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम ने दाइश के अपराधों, जनसंहार और जातीय सफ़ाए के बारे में सबूत और प्रमाण जमा करने शुरु कर दिए हैं।

सितम्बर 2017 में संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव से एक टीम के गठन की अपील की थी जिसके आधार पर इराक़ सरकार, अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट और एक जांचकर्ता गुट का गठन किया था जो आतंकवादियों को सज़ा दिलाने के मामले की जांच करेगा।

संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेषज्ञों की घोषणा के आधार पर इराक़ और सीरिया में अल्पसंख्यक इज़दी समुदाय के लोगों के जनसंहार, महिलाओं से दुराचार और इज़दी महिलाओं को दासी के रूप में दाइश द्वारा बेचे जाने के पक्के प्रमाण मिले हैं। 

अब भी 3117 इज़दी बंदियों के बारे में कुछ पता नहीं है जिनमें अधिकतर महिलाएं और लड़कियां हैं। (AK)