इराक़, पश्चिमी करबला में धमाका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67718-इराक़_पश्चिमी_करबला_में_धमाका
इराक़ के पवित्र नगर करबला के पश्चिमी इलाक़े में बम धमाके की सूचना प्राप्त हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३१, २०१८ १३:५५ Asia/Kolkata
  • इराक़, पश्चिमी करबला में धमाका

इराक़ के पवित्र नगर करबला के पश्चिमी इलाक़े में बम धमाके की सूचना प्राप्त हुई है।

मेहर न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सुरक्षा सूत्रों ने पवित्र नगर करबला के पश्चिमी इलाक़े में हुए बम धमाके की पुष्टि कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने इस विस्फोट में किसी जानी नुक़सान से इंकार करते हुए कहा है कि कई धमाके ज़रूर हुए हैं लेकिन ईश्वर की कृपा से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

इराक़ की सरकारी समाचार एजेंसी सूमरिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पश्चिमी करबला में स्थित “सराया अस्सलाम” मुख्यालय में आग लग गई थी जो फैल कर सैन्य छावनी के भीतर तक आ गई, जिसके परिणामस्वरूप वहां मौजूद हथियारों के गोदाम में धमाके हुए हैं। सूमरिया न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि यह आग ख़ुद से लगी है या किसी आतंकी गुट द्वारा लगाई गई है।

उल्लेखनीय है कि जैसे-जैसे ग़म का महीना मोहर्रम नज़दीक आ रहा है वैसे—वैसे पवित्र नगर करबला आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है और इसी बीच तकफ़ीरी आतंकवादी भी इमाम हुसैन (अ) के श्रद्धालुओं को अपने आतंक का निशाना बनाने की जुगत में हैं, लेकिन इराक़ी सुरक्षाकर्मी 24 घंटे पवित्र नगर करबला पहुंचने वाले इमाम हुसैन के श्रद्धालुओं की रक्षा में पूरी तरह चौकस रहते हैं और यही कारण है कि आतंकी गुटों के सैकड़ों आतंकी हमलों को हमले से पहले ही विफल बनाया जा चुका है। (RZ)