पेयजल पर बमबारी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैः यमन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67731-पेयजल_पर_बमबारी_अंतरराष्ट्रीय_कानूनों_का_उल्लंघन_हैः_यमन
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने गुरूवार को कई बार कमरान द्वीप में पीने के पानी पर बमबारी की थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१८ ०६:५२ Asia/Kolkata
  • पेयजल पर बमबारी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हैः यमन

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने गुरूवार को कई बार कमरान द्वीप में पीने के पानी पर बमबारी की थी।

यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके सऊदी युद्धक विमानों द्वारा कमरान द्वीप पर बमबारी की भर्त्सना की है।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने गुरूवार को कई बार कमरान द्वीप में पीने के पानी पर बमबारी की थी।

अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी अरब का यह कार्य अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

इसी प्रकार यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी अरब हमेशा पेयजल के स्रोतों को लक्ष्य बनाता है जिससे इस देश के पेयजल के स्रोतों को बहुत नुकसान पहुंचा है और उसका यह कृत्य यमन में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने का कारण बना है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक यमन में केवल बीमारी फैलने से दो हज़ार 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रसंघ ने अभी हाल ही में घोषणा की है कि यमन के विभिन्न क्षेत्रों में 11 लाख लोग बीमारियों से ग्रस्त हैं।

सऊदी अरब ने अमेरिका और संयुक्त अरब इमारात सहित कुछ देशों के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन पर पाश्विक हमला आरंभ कर रखा है जिसमें अब तक 14 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।

मरने वालों में ध्यान योग्य संख्या बच्चों और महिलाओं की है।

इसी प्रकार सऊदी अरब ने यमन का हवाई, जमीनी और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है जिसके कारण यमनी जनता को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना है।

सऊदी अरब के अतिक्रमण के कारण यमनी जनता को खाने पीने, दवाओं और ज़रूरत की चीज़ों की भारी कमी का सामना है।

यमनी जनता के साहसिक प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब और उसके घटक यमन में अपने लक्ष्यों को साध नहीं सके हैं। MM