राष्ट्रसंघ ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में विद्दुत संकट के प्रति चेतावनी दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67737-राष्ट्रसंघ_ने_ग़ज़्ज़ा_पट्टी_में_विद्दुत_संकट_के_प्रति_चेतावनी_दी
बिजली की कमी के कारण चिकित्सा सेवाएं, जलापूर्ति की सेवायें और स्वास्थ्य आदि की सेवाओं पर बहुत विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१८ ०९:३९ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रसंघ ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में विद्दुत संकट के प्रति चेतावनी दी

बिजली की कमी के कारण चिकित्सा सेवाएं, जलापूर्ति की सेवायें और स्वास्थ्य आदि की सेवाओं पर बहुत विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रवक्ता ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में विद्दुत संकट के प्रति चेतावनी देते हुए विश्व समुदाय से इस संकट को रोकने की मांग की है। समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार स्टीफेन दुजैरिक ने स्पष्ट किया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में प्रतिदिन 20 घंटे बिजली नहीं रहती है।

ज्ञात रहे कि अप्रैल 2017 से ग़ज़्ज़ा पट्टी में विद्दुत संकट उस वक्त से अधिक हो गया है जब इस क्षेत्र के बिजली घर का ईंधन पूरी तरह समाप्त हो गया।

बिजली की कमी के कारण ग़ज़्ज़ा पट्टी में रहने वाले 20 लाख से अधिक लोगों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना है। इसी तरह बिजली की कमी के कारण चिकित्सा सेवाएं, जलापूर्ति की सेवायें और स्वास्थ्य आदि की सेवाओं पर बहुत विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञात रहे कि जायोनी शासन ने 11 वर्ष से अधिक समय से ग़ज़्ज़ा पट्टी का कड़ा परिवेष्टन कर रखा है जिसके कारण ग़ज़्ज़ा पट्टी के लोगों को अनगिनत समस्याओं का सामना है और जायोनी शासन खाने- पीने की चीज़ें, ईंधन, दवा और भवन निर्माण की वस्तुओं को भी ग़ज़्ज़ा पट्टी में जाने से रोकता है।

उधर अमेरिका ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों को दी जाने वाली सहायता को भी बंद कर दिया है जिससे फिलिस्तीनियों की समस्याओं में असाधारण वृद्धि हो गयी है। MM