अनरवा की सहयता रोकने से हिंसा में होगी वृद्धिः बासील
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67824-अनरवा_की_सहयता_रोकने_से_हिंसा_में_होगी_वृद्धिः_बासील
लेबनान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरकी की ओर से अनरवा संस्था की सहायता रोक देने से इसके भारी दुष्परिणाम सामने आएंगे जिसमें से एक हिंसा में वृद्धि है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०१८ ०६:०९ Asia/Kolkata
  • अनरवा की सहयता रोकने से हिंसा में होगी वृद्धिः बासील

लेबनान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरकी की ओर से अनरवा संस्था की सहायता रोक देने से इसके भारी दुष्परिणाम सामने आएंगे जिसमें से एक हिंसा में वृद्धि है।

जुबरान बासील ने सोमवार को बैरूत में राष्ट्रसंघ की संस्था अनरवा की गतिविधियों को बहुत महत्वपूर्व बताया।  उन्होंने कहा कि अनरवा की गतिविधियों का संबन्ध फ़िलिस्तीनियों की मौत और ज़िंदगी से जुड़ा हुआ है क्योंकि यह संस्था लाखों फ़िलिस्तीनियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराती है।  लेबनान के विदेशमंत्री ने देशों से मांग की है कि वे फ़िलिस्तीनियों की स्थिति को देखते हुए यथा संभव अनरवा की अधिक से अधिक सहायता करें।  उन्होंने कहा कि लेबनान हर हिसाब से फ़िलिस्तीनियों की सहायता कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।  लेबनान में इस समय कम से कम पांच लाख फ़िलिस्तीनी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।  अमरीका लंबे समय से लेबनान पर यह दबाव बनाता आ रहा है कि वह लेबनान में रहने वाले फ़िलिस्तीनियों को लेबनान की नागरिका प्रदान करे ताकि फ़िलिस्तीनियों की स्वदेश वापसी का विषय हमेशा के लिए समाप्त हो जाए।

दूसरी ओर यूरोपीय संघ ने अमरीका से अपील की है कि वह फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की सहायता करने वाली संस्था अनरवा (UNRWA) के संबंध में अपने फ़ैसले पर पुनर्विचार करे। यूरोपीय संघ ने बल देकर कहा है कि फ़िलिस्तीन, लेबनान, जाॅर्डन और सीरिया में दसियों स्कूल चलाने वाली संस्था के रूप में अनरवा के प्रति अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जारी रहना चाहिए।

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अनरवा की सभी आर्थिक मदद बंद करने की सूचना देते हुए कहा था कि अब अमरीका, इस संस्था की आर्थिक मदद के लिए कटिबद्ध नहीं है। अमरीका इससे पहले तक अनरवा का लगभग तीस प्रतिशत बजट प्रदान करता था लेकिन जारी वर्ष के आरंभ में उसने इसे दी जाने वाली तीस करोड़ डाॅलर की मदद की समीक्षा करने की घोषणा की थी और शुक्रवार को उसने औपचारिक रूप से इस बात की घोषणा कर दी कि अनरवा को दी जाने वाली सभी वित्तीय सहायताएं रोकी जा रही हैं।