इस्राईल ने सीरिया पर 200 बार किया हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67861-इस्राईल_ने_सीरिया_पर_200_बार_किया_हमला
ज़ायोनी शासन के एक सैन्य अधिकारी ने कहा है कि इस्राईल ने पिछले 18 महीनों में सीरिया पर कम से कम 200 बार हवाई हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१८ १०:३३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने सीरिया पर 200 बार किया हमला

ज़ायोनी शासन के एक सैन्य अधिकारी ने कहा है कि इस्राईल ने पिछले 18 महीनों में सीरिया पर कम से कम 200 बार हवाई हमला किया है।

अन्नशरा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस्राईल, सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों का सबसे बड़ा समर्थक है। इस्राईली सेना के अधिकारी ने कहा है कि पिछले 18 महीनों में इस्राईल की वायु सेना ने सीरिया पर 202 बार हमले किए हैं और इन हमलों में अधिकतर सीरियाई सेना के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ज़ायोनी शासन की सेना के अधिकारी ने अपने बयान में इस बात को भी स्वीकार किया है कि इस्राईली सेना की ओर से 800 अत्याधुनिक बमों का सीरिया पर हमला करने के लिए प्रयोग किया गया है। इस बीच अरब मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, सीरिया में जब से संकट आरंभ हुआ है तब से सऊदी अरब सरकार, ज़ायोनी शासन के साथ मिलकर तकफ़ीरी आतंकवादियों की हर तरह से सहायाता कर रही है। (RZ)