सऊदी नरेश “शाह सलमान” का शारीरिक स्वास्थ्य चिंताजनक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67880-सऊदी_नरेश_शाह_सलमान_का_शारीरिक_स्वास्थ्य_चिंताजनक
अरब मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ की अचानक ज़्यादा तबियत बिगड़ जाने के बाद उनका स्वास्थ्य काफ़ी चिंताजनक हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१८ १७:४० Asia/Kolkata
  • सऊदी नरेश “शाह सलमान” का शारीरिक स्वास्थ्य चिंताजनक

अरब मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ की अचानक ज़्यादा तबियत बिगड़ जाने के बाद उनका स्वास्थ्य काफ़ी चिंताजनक हो गया है।

टेक्टिकल रिपोर्ट नामक वेबसाइट ने घोषणा की है कि आले सऊद शासन के प्रमुख सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ का स्वास्थ्य चिंताजनक है और उनके डॉक्टरों ने उनकी हर तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। रियाज़ में स्थित शाही महल के नज़दीक़ी सूत्रों ने भी रिपोर्ट दी है कि सऊदी नरेश को सांस लेने में परेशानी हो रही है और साथ ही वह कोमा जैसी हालत में पहुंच गए हैं।

शाही महल के सूत्रों के मुताबिक़, सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ का स्वास्थ्य इतना अधिक चिंताजनक है कि आले सऊद शासन में गहमागहमी आरंभ हो गई है। जबकि इस बीच कुछ अरब मीडिया ने यह भी रिपोर्ट दी है कि सऊदी नरेश अभी होश में हैं और इतना अधिक स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद वह सत्ता किसी और के हाथों में सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं।

ज्ञात रहे कि सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अज़ीज़ की मृत्यु के बाद सऊदी अरब की सत्ता की बागड़ोर संभाला था और फिर उन्होंने आले सऊद शासन के तत्कालीन युवराज मोहम्मद बिन नाएफ़ को हटाकर अपने बेटे मोहम्मद बिन सलमान को इस देश का युवराज बना दिया था और अब कहा जाता है कि वह कभी भी अपने बेटे के समर्थन में सत्ता से हट सकते हैं। (RZ)