आतंकवादियों की पराजय से बौखलाए इस्राईल का सीरिया पर फिर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67881-आतंकवादियों_की_पराजय_से_बौखलाए_इस्राईल_का_सीरिया_पर_फिर_हमला
सीरिया के समाचारिक सूत्रों ने हमा के पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित वादिउल उयून पर ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों के हमले की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०१८ १७:५५ Asia/Kolkata
  • आतंकवादियों की पराजय से बौखलाए इस्राईल का सीरिया पर फिर हमला

सीरिया के समाचारिक सूत्रों ने हमा के पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित वादिउल उयून पर ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों के हमले की सूचना दी है।

सीरियाई सेना ने घोषणा की है कि पश्चिमी हमा के उपनगरीय क्षेत्र में अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के मीज़ाइल हमले को विफल बना दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सीरियाम सेना के एंटी एयरक्राफ़्ट यूनिट ने इस्राईल के पांच मीज़ाइलों को हवा में ही तबाह कर दिया। अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन सीरिया में आतंकवादियों का समर्थन और सहायता के उद्देश्य से सीरियाई सेना के ठिकानों को निशाना बनाती रहती है।

ज्ञात रहे कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन को सीरिया में आतंकवादियों की पराजय और विफलता पर गहरी चिंता है। (AK)