आतंकवादियों की पराजय से बौखलाए इस्राईल का सीरिया पर फिर हमला
Sep ०५, २०१८ १७:५५ Asia/Kolkata
सीरिया के समाचारिक सूत्रों ने हमा के पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित वादिउल उयून पर ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों के हमले की सूचना दी है।
सीरियाई सेना ने घोषणा की है कि पश्चिमी हमा के उपनगरीय क्षेत्र में अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के मीज़ाइल हमले को विफल बना दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सीरियाम सेना के एंटी एयरक्राफ़्ट यूनिट ने इस्राईल के पांच मीज़ाइलों को हवा में ही तबाह कर दिया। अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन सीरिया में आतंकवादियों का समर्थन और सहायता के उद्देश्य से सीरियाई सेना के ठिकानों को निशाना बनाती रहती है।
ज्ञात रहे कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन को सीरिया में आतंकवादियों की पराजय और विफलता पर गहरी चिंता है। (AK)
टैग्स