ट्रम्प विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तरा बन चुके हैंः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68131-ट्रम्प_विश्व_शांति_के_लिए_गंभीर_ख़तरा_बन_चुके_हैंः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास के प्रवक्ता का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तरा बन चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१८ ०७:५९ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तरा बन चुके हैंः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास के प्रवक्ता का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तरा बन चुके हैं।

सामी अबूज़हरी ने ट्विट किया कि हमास के विरुद्ध निकी हेली का बयान, अमरीकियों द्वारा फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचार जारी रखने की भूमिका है।  इसी बीच पीएलओ के एक अधिकारी हन्नान अशरावी ने भी अमरीका की ओर से राष्ट्रसंघ में फ़िलिस्तीिनियों की सहायता से संबन्धित कार्यालय को बंद करने के आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार से वाशिग्टन, शांति वार्ता को अवैध ज़ायोनी शासन के हित में पूरी तरह से मोड़ना चाह रहा है।

ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीकी प्रतिनिधि निकी हेली ने राष्ट्रसंघ में मानवाधिकार आयोग के प्रमुख मीशल बाशिल्त के उस बयान की कड़ी आलोचना की है जिसमें उन्होंने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अमरीकी सरकार और इस्राईल की नीतियों की खुलकर आलोचना की थी।

उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रीय सलाहकार जाॅन बोल्टन ने 10 सितंबर 2018 को आधिकारिक रूप में पीएलओ के कार्यालय को बंद करने का एलान करते हुए कहा था कि जबतक फ़िलिस्तीनी, इस्राईल के साथ वार्ता की मेज़ पर नहीं आते उस समय तक अमरीका में पीएलओ के कार्यालय को बंद रखा जाएगा।