दाइश पर विजय ने इराक़ियों को गौरान्वित कियाः अलएबादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68169-दाइश_पर_विजय_ने_इराक़ियों_को_गौरान्वित_कियाः_अलएबादी
हैदर अलएबादी ने कहा है कि दाइश पर विजय ने इराक़ को क्षेत्र में नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी गौरव प्रदान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १५, २०१८ १२:५२ Asia/Kolkata
  • दाइश पर विजय ने इराक़ियों को गौरान्वित कियाः अलएबादी

हैदर अलएबादी ने कहा है कि दाइश पर विजय ने इराक़ को क्षेत्र में नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी गौरव प्रदान किया है।

इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने शुक्रवार को इराक़ के स्वयंसेवियों अर्थात "हशदुश्शाबी" के कुछ अधिकारियों के साथ भेंट में कहा कि आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध में अर्जित की जाने वाली उपलब्धियों की सुरक्षा की जानी चाहिए।  उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि आतंकवादियों पर विजय ने विश्व स्तर पर इराक़ी जनता की दिलेरी और बहादुरी को सिद्ध कर दिया है।  इराक़ी प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान लोगों की दूरदर्शिता और अपनी ज़िम्मेदारियों को समझना प्रशंसनीय है।

इराक़ से ही एक अन्य रिपोर्ट यह है कि मूसिल में इमारतों के मलबे में लगभग एक करोड़ डालर मिले हैं।  ज्ञात रहे कि जब आतंकवादी गुट दाइश ने मूसिल नगर का परिवेष्टन किया था तो उसने मूसिल विश्वविद्यालय को अपने मुख्यालय के रूप में प्रयोग किया था।