तुर्की, इदलिब में यथास्थिति का इच्छुक हैः तुर्क राष्ट्रपति प्रवक्ता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68185-तुर्की_इदलिब_में_यथास्थिति_का_इच्छुक_हैः_तुर्क_राष्ट्रपति_प्रवक्ता
तुर्की ने यूरोप से कहा है कि सीरिया के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब में हतने वाली कार्यवाहियों के परिणाम में तुर्की से यूरोप की ओर शरणार्थियों का नया संकट पैदा हो सकता है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Sep १६, २०१८ ०७:३० Asia/Kolkata
  • तुर्की, इदलिब में यथास्थिति का इच्छुक हैः तुर्क राष्ट्रपति प्रवक्ता

तुर्की ने यूरोप से कहा है कि सीरिया के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब में हतने वाली कार्यवाहियों के परिणाम में तुर्की से यूरोप की ओर शरणार्थियों का नया संकट पैदा हो सकता है।

अलजज़ीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति के प्रवक्ता इब्राहीम कालिन का कहना था कि हर किसी का यही कहना है कि मामले के सैन्य समाधान के बजाए राजनैतिक हल निकाला जाना चाहिए।

सीरिया के बारे में फ़्रांस, जर्मनी और रूस के बीच शिखर सम्मेलन की तैयारी के बारे में होने वाली मुलाक़ात के बाद अंकारा से जारी बयान में इब्राहीम कालिन ने इदलिब के मामले का राजनैतिक समाधान निकालने पर बल दिया है।

उन्होंनेक हा कि इस बात पर सहमत हैं कि इदलिब में व्यापक स्तर पर सैन्य हमले से मानवीय संकट पैदा होगा और शरणार्थियों की नई लहर आएगी। तुर्क राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी सरकार इदलिब में वर्तमान स्थिति को बाक़ी रखना चाहती है। उनका कहना था कि तुर्क सरकार इदलिब में नागरिकों की रक्षा और मानवीय संकट से बचना चाहती है।  अपने बयान में उन्होंने बल दिया कि पलायनकर्ताओं की नई लहर से न केवल तुर्की पर बोझ पड़ेगा बल्कि यहां से यूरोप तक संकट का एक नया क्रम आरंभ हो सकता है इसलिए कोई भी व्यक्ति यह नहीं चाहेगा।

उनका कहना था कि हमें विश्व समुदाय और नेताओं से इस अवसर पर आशा रखनी है कि वह तुर्की से और अधिक स्पष्ट और खुलकर सहयोग करेंगे। तुर्क राष्ट्रपति के रूस दौरे के बारे में उनका कहना था कि राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान का अगले सप्ताह रूस के शहर सोची का दौरा और प्रयास इस संबंध में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। (AK)