तुर्की में पूर्व ब्रिटिश सैनिक को 7 साल की सज़ा
तुर्क अदालत ने ब्रिटेन के पूर्व सैन्य कर्मी को क़ैद की सज़ा सुनाई दी जिस पर आरोप है कि वह सीरिया में दाइश दाइश के विरुद्ध युद्ध में भाग लेने के लिए कुर्दिश बलों में शामिल हो गया था।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूर्व सैन्य कर्मी की माता ने बताया कि 25 वर्षीय जोए रोबन्सन को 2017 में आतंकवाद के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। उस पर कुर्द सशस्त्र गुट वाईपीजी का सदस्य होने का आरोप है और तुर्की उसे आतंकवादी गुट क़रार दे चुका है।
रोबन्सन को साढ़े 7 साल क़ैद की सज़ा सुनाई गयी किन्तु ज़मानत पर है जबकि उसने सज़ा के विरुद्ध अपील का फ़ैसला कर लिया है। रोबन्सन की माता का कहना था कि उन्हें पिछले दिन ब्रिटेन के विदेशमंत्रालय से एक फ़ोन आया जिसमें उनके बेटे को होने वाली सज़ा की पुष्टि की गयी।
बेटे को सुनाई गयी सज़ा पर रोबन्सन की माता का कहना था कि यह स्थिति बहुत दुखद और शर्मनाक है, यह मेरी समझ से परे है कि ऐसा कैसे हो सकता है।
ब्रिटेन के पूर्व सैन्यकर्मी जिसने कुछ समय अफ़ग़ान युद्ध में व्यतीत किया, उसे पिछले वर्ष गिरफ़्तारी के बाद 4 महीने तक जेल में रखा गया था।
उसे पिछले वर्ष नवम्बर में ज़मानत पर रिहा गया था किन्तु उनके तुर्की छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि रोबन्सन 5 महीने कुर्दिश बलों के साथ स्वयं सेवी के रूप में गुज़ार रहा था जो दाइश के विरुद्ध सीरिया में लड़ रहे हैं। उधर ब्रिटेन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि हम ब्रिटिश नागरिक को तुर्की में वाणिज्य दूतावास तक पहुंच बनाने के लिए तैयार हैं। (AK)