इस्राईल का हवाई हमला, दो फिलिस्तीनी शहीद!
मंगलवार तड़के फिलिस्तीन के गज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के हमले में दो फिलिस्तीनी शहीद हो गये हैं।
फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अलक़दरा ने बताया कि इन दोनों फिलिस्तीनी युवाओं की लाशें गज़्जा पट्टी की सीमा पर मिली थीं।
इस्राईली युद्धक विमानों ने इसी प्रकार गज़्जा पट्टी के खान युनुस के अलक़रारा क्षेत्र में फिलिस्तीनी प्रतिरोध संगठन के ठिकाने पर बमबारी की।
इस्राईल, गज़्ज़ा पट्टी पर विभिन्न बहानों से हमले करता रहता है।
दर अस्ल सोमवार को हज़ारों फिलिस्तीनियों ने गज़्जा पट्टी के परिवेष्टन के खिलाफ प्रदर्शन किया था जिसमें इ्सराईली सैनिकों की फायरिंग में 26 फिलिस्तीनी घायल हो गये थे।
यह गत 30 मार्च को वापसी के अधिकार के नारे से आरंभ हुए प्रदर्शनों का क्रम था जो अब तक जारी है।
वापसी अधिकार प्रदर्शनों में अब तक 182 फिलिस्तीनी, इस्राईली सैनिकों की गोलियों से शहीद हो चुके हैं जबकि घायलों की संख्या 19 हज़ार बतायी गयी है। (Q.A.)